Live

Bihar

नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा साइबर थाना की पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फ़तहा गांव में छापेमारी कर 11 साइबर ठग को धर-दबोचा है। नवादा के जालसाजों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों से सस्ते दर पर लोन आदि के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी साइबर ठग पिछले कई वर्षों से साइबर ठगी के धंधे में लिप्त थे। गिरफ्तार सभी साइबर ठग से साइबर थाना की पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है। इनके पास से बरामद दस्तावेजों और मोबाइल की जांच जा रही है। ठगी के इस धंधे में शामिल अपराधियों में सबसे अधिक संख्या बेरोजगार युवाओं की है, जो चंद दिनों में ही करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल हो रहे हैं।

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जिले के पकरीबरावां अनुमंडल साइबर अपराध का गढ़ माना जाता है। इस अनुमंडल में स्थित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र साइबर का हॉट स्पॉट बना हुआ है। वारिसलीगंज के दर्जनों गांव साइबर अपराधियों का पनाहगाह बने हुए हैं। फिलहाल साइबर थाना की पुलिस गिरफ्तार सभी साइबर ठग से पूछताछ में जुटी है। शातिरों से पूछताछ में गिरोह में शामिल अन्य के तार जुड़ते गए। पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें