गिरिडीह : उत्पाद सिपाही की दौड़ में शामिल गिरिडीह के एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मानिकबांध निवासी प्रभु वर्मा का पुत्र सूरज वर्मा उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में शामिल होने हजारीबाग के पदमा गया था. दौड़ लगाने के बाद बीमार हुए सूरज वर्मा की मौत हो गई. सूरज का शव उसके पैतृक गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. अब उसके परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.