Hindi News / सिलीगुड़ी से ईद मनाने आए युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत,परिजनों ने...

Jharkhand News : सिलीगुड़ी से ईद मनाने आए युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत,परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप,छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By:  |
Youth who had come from Siliguri to celebrate Eid died under suspicious circumstances, family members accused friends of murder, police engaged in inv Youth who had come from Siliguri to celebrate Eid died under suspicious circumstances, family members accused friends of murder, police engaged in inv

चतरा:-वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी में एक युवक को ड्रग्स की लत उसके जान पर भारी पड़ गई। जहां युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरी कलल गांव निवासी मोहम्मद साजिद आलम के24वर्षीय पुत्र तनवीर आलम के रूप में हुई है। तनवीर सिलीगुड़ी से ईद मनाने अपना गांव आया हुआ था। परिजन बेटे के दोस्तों पर ड्रग्स में जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता मोहम्मद शाजिद ने बताया कि करीब4:30बजे के बीच दोस्तों ने कॉल कर बाहर बुलाया। इसके बाद करीब2से3घंटों तक तनवीर घर नहीं पहुंचा तो हमलोग खोजबीन करनी शुरू कर दी।


हालांकि खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि तनवीर को कुछ दोस्तों के साथ ड्रग्स नशाखोरी कर रहा था। उसके दोस्तों ने उसे घर के गेट पर रात्रि करीब9:30बजे अचेत अवस्था में पहुंचा दिया, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था और बिना कुछ बोले ही चला गया। आनन फानन में जब हमलोग तनवीर को लेकर जोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाजिद ने ड्रग्स में जहर देकर उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि ग्रामीणों ने भी कहा कि ड्रग्स बेदाम की तरह जोरी में बिक्री हो रही है। इस अवैध धंधे की चपेट में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि स्कूली बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आ रहे हैं।नशे की वजह से गांव के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।


छानबीन में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तनवीर प्रदेश में रहता था वह ईद मनाने गांव आया हुआ था प्रथम दृश्य बाहर से ही सूखे नशे का आदी था।हालांकि उनके 5 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।