चंदनकियारी:-चंदन कियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी अंतर्गत अद्रकुड़ी गांव में बीते शनिवार शाम को जंगली सुअर ने काटने सें तीन व्यक्ति घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे। घटना के बाद घायलों के परिजनों ने अपने अपने स्तर से विभिन्न अस्पताल में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया।

चंदनकियारी में जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, दो घायल

इस हमले में बुधन महतो अंजना कुमारी और पांडव महतो घायल हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूअर को खदेड़ा।लोगो ने आनन फानन में घायलों को खटिया से उठाकर गांव लाया गया। जहां से एम्बुलेंस के सहारे सदर अस्पताल पुरुलिया ले जाया गया।

चंदनकियारी में जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, दो घायल

वहीं इलाज के दरमियान बुधन महतो की मौत हो गई। दो अन्य घायल का इलाज पुरुलिया अस्पताल में चल रहा हैं। बताया जा रहा कि बुधन महतो धनबाद किसी कॉलेज में कॉलेज में कूक का काम करते थे। घटना की सूचना पर पुरुलिया सदर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही बरमसिया ओपी को भी इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

चंदनकियारी में जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, दो घायल