टार्च लेकर खोजा विधायक को : लोग बोले- ऐसे नहीं चलेगा, मुखिया भी हो गये साथ

Edited By:  |
torch lekar khoja vidhayak ko torch lekar khoja vidhayak ko

HAJIPUR :विधायक जी जनता दरबार में नहीं पहुंचते हैं। आखिर समस्या किसको बताए। उनके वादे का क्या हुआ जो उन्होंने जनता से किया है। लोग अब टार्च लेकर अपने विधायक को खोज रहे हैं। वैशाली से ये अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपने जनप्रतिनिधि के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।


पूरा मामला वैशाली जिले के लालगंज से है। लालगंज विधायक संजय सिंह लालगंज वासियों के लिए हर रविवार को जनता दरबार लगाया करते हैं लेकिन पिछले दो महीने से जनता दरबार में विधायक जी के ना आने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लालगंज मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय और स्थानीय लोगों के द्वारा एक अनोखा अभियान शुरु कर दिया गया। गायब विधायक जी खोजने के लिए लोग दिन की रौशनी में टार्च लेकर सड़क पर निकल पड़ें।


लोगों ने लालगंज विधायक के द्वारा प्रखंड कार्यालय के पीछे बड़ी मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाने के लिए चयनित स्थल पर लालगंज विधायक संजय सिंह को दिन के उजालों में टॉर्च जला कर खोजा। लोगों ने बताया कि लालगंज विधायक 26 जनवरी से अभी तक किसी भी रविवार को जनता दरबार में नहीं पहुंचे हैं। इसलिए उन्हें टार्च लेकर खोज रहे हैं। विधायक जी क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। जिस जनता ने उन्हें जीतकर सदन भेजा है उसकी भी सुध नहीं लेगें ऐसे तो नहीं चलेगा।

लालगंज मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालगंज विधायक अपना वादा पूरा नहीं करते। जब जनता की समस्या सुनने के लिए उनके पास वक्त नहीं है तो क्षेत्र के विकास क्या करेंगे।


Copy