रांची में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी : 26 से 28 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
रांची:रामनवमी पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत प्लान जारी किया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार26, 27और28मार्च2026को शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
पर्व के दौरान निकलने वाली शोभा यात्राओं, झांकियों और विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक और डायवर्जन लागू रहेगा।

26मार्च को झांकियों के दौरान प्रतिबंध
26मार्च को शहर के विभिन्न अखाड़ों से संध्या के समय झांकियां निकाली जाएंगी।
इस दौरान शाम4बजे से अगले दिन सुबह6बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन शाम5बजे से रात12बजे तक बंद रहेगा।
किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक जैसे प्रमुख इलाकों में ऑटो, टोटो और नगर निगम की बसों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
27मार्च को मुख्य जुलूस, सबसे कड़ी व्यवस्था
27मार्च को रामनवमी का मुख्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसे लेकर सबसे कड़ी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इस दिन सुबह8बजे से अगले दिन सुबह4बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
दोपहर12:30बजे से रात12:30बजे तक छोटे मालवाहक वाहन, ऑटो और टोटो का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।दोपहर1बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, शहीद चौक, कचहरी चौक, जेल चौक, कमिश्नर चौक, रेडियम चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, मेन रोड, चर्च रोड, कर्बला चौक, सुजाता चौक, चुटिया बाजार, राजेंद्र चौक, पिस्का मोड़ और रातु रोड सहित कई क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा।

28मार्च को विसर्जन जुलूस के दौरान बदलाव
28मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन के मद्देनजर सुबह6बजे से रात12बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। विसर्जन जुलूस के रूट पर आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
आम लोगों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।





