बोधगया:-बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अतिया पंचायत में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित नागेंद्र सिंह ने बताया कि वे सोमवार शाम शेखपुरा से अपने गांव अतिया लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पाया कि चोरों ने हथौड़े से कमरों के ताले तोड़ दिए हैं।

36 घंटे के बाद पहुंचेगी डॉग स्क्वायड

चोरों ने घर से करीब 4 लाख रुपये से अधिक के गहने और 2 लाख रुपये से ज्यादा नकद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के द्वारा 36 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 9 बजे करीब डॉग स्क्वायड व टेक्निकल की टीम के पहुंचने का आश्वाशन देने की बात की है।

36 घंटे के बाद पहुंचेगी डॉग स्क्वायड

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि डॉग स्क्वायड फिलहाल नवादा में है और उसके पहुंचते ही जांच तेज कर दी जाएगी। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने फिलहाल पीड़ित परिवार को घर में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी है। इसी कारण परिवार पिछले दो दिनों से ठाकुरवाड़ी में रह रहा है।

36 घंटे के बाद पहुंचेगी डॉग स्क्वायड

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।