सांसद मनीष जयसवाल के 2 साल बेमिसाल : रिपोर्ट पुस्तिका का किया विमोचन,जनहित में किए गए कामकाज की गिनाई उपलब्धियां
हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग के डाक बंगला स्थित एक होटल में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने दो सालों के रिपोर्ट कार्ड को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया. मनीष जायसवाल के संसदीय कार्यालय के दो साल पूरा हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन भी किया. इस प्रेस वार्ता के माध्यम से हजारीबाग के बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल जननेता हैं और जनहित में उनका प्रयास देश के सर्वोच्च सदन संसद से लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सड़कों तक सराहनीय है.
दो वर्षों मेंसंसद में अपनी 96% उपस्थिति बताई
ज्ञात हो कि साल 2026 में आने वाले 24 जून को उनके संसद में बतौर सांसद शपथ लिए दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया. दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. जिसमें उन्होंने अपने बीते दो वर्षों में संसद में अपनी 96% उपस्थिति बताई. जो स्टेट एवरेज में 86% और नेशनल एवरेज में 85% है. उन्होंने संसद भवन के विभिन्न सत्रों में कुल 211 सवाल उठाए है. जो स्टेट एवरेज में 126 और नेशनल एवरेज में 103 है. उन्होंने जनहित और राष्ट्रहित के मामलों में डिबेट में कुल 31 डिबेट में भाग लिया,जिसमें स्टेट एवरेज 23.8% और नेशनल एवरेज 20.4% है.
रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में किया सकारात्मक पहल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने रेलवे कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में कई सकारात्मक पहल किया। जिसका नतीजा हुआ कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आसनसोल- हटिया इंटरसिटी, गया-मुंबई एलएलटी सुपरफास्ट और कोडरमा- बरकाकाना पेसेंजर ट्रेन सुचारु हुआ। हजारीबाग टाउन को वंदे भारत कनेक्टिविटी और पटना एवं रांची तक तेज यात्रा सुविधा होने से यहां व्यवसाय एवं पर्यटन को बढ़ावा मिला। कोडरमा-हजारीबाग- बरकाकाना रेलखण्ड पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन के कारण तेज एवं किफायती संचालन शुरू हुआ। डीजल निर्भरता में कमी आई और माल परिवहन क्षमता में वृद्धि हुई। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके पूर्ण होने से यहां रेणुका रखरखाव स्थानीय स्तर पर होगा, नई ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी, रेलवे में स्थानीय रोजगार के अवसर बनेंगे और हजारीबाग एक महत्वपूर्ण रेलवे परिचालन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
बरकाकाना जंक्शन अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत बनाआधुनिक स्टेशन
वहीं,कोडरमा बरकाकाना दोहरीकरण परियोजना में लगभग 133 किलोमीटर रेलखण्ड में कार्य चल रहा है जो लगभग 3,000 करोड़ से अधिक की परियोजना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से कोयला परिवहन और यात्री ट्रैफिक दोनों को लाभ मिलेगा और भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा बरकाकाना जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत विकसित करते हुए इसे आधुनिक स्टेशन बनाया गया, यहां बेहतर प्रवेश द्वार, विस्तृत प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन सुविधा, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया, स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला आकर्षक डिजाइन में इसे तब्दील किया गया।
सांसद सामूहिक उत्सव में बेटियों का कन्यादान कर रचा इतिहास
सांसद मनीष जायसवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन कर साल 2024-2025 में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 101 जरूरतमंद परिवार की बेटियां और साल 2025-2026 में सिद्धू-कान्हू मैदान रामगढ़ में कुल 101 जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान कर इतिहास रचा है. इन 202 बेटियों का न सिर्फ घर बसाया बल्कि इनके घर चलाने की भी व्यवस्था करायी. ये बेटियां समाज की ऐसी जरूरत परिवार की थी जिन्हें ऐसा शाही शादी सपने में भी मुनासिब नहीं थी, लेकिन उन बेटियों के अरमान को सांसद मनीष जायसवाल ने पंख देकर उड़ान दी.
सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से विभिन्न खेलों का प्रतियोगिता कराया
सांसद शौर्य परंपरा जागरण अभियान के तहत हजारीबाग की ऐतिहासिक और पारंपरिक रामनवमी महापर्व के दौरान यहां की पारंपरिक डंड कला-कौशल को जीवंत बनाए रखने के उद्वेश्य से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में कुल 2,394 अखाड़ा को और 2026 में 2073 अखाड़ों तक डंड पंहुचाया गया. सांसद वधु सम्मान अभियान के तहत वर्ष 2024-25 में कुल 12790 और वर्ष 2026 में अबतक कुल 9324 यानी दोनों मिलाकर कुल 22,114 बहनों तक लहंगा पहुंचवाया और लहंगा पहनकर शादी करने के अरमान को पूरा किया. सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से विभिन्न खेलों का व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर साल 2024-2025 में 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, कबड्डी और चेस का सफल प्रतियोगिता का आयोजन कराया.
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के16 मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया गया
इसी प्रकार पांचों विधानसभा क्षेत्र के चार जगहों पर सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 30 टीम के कुल 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग और रामगढ़ जिला में दो जगहों पर हुआ जिसमें कुल 141 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद धार्मिक उत्थान कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कुल 24 विभिन्न मंदिरों में देव प्रतिमा समर्पण किया गया और 16 मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार में टाइल्स एवं पेभर बब्लॉक सहयोग स्वरुप भेंट किया यानी कुल मिलाकर 40 मंदिरों के निर्माण एवं उन्नयन में सहयोग किया.
सांसद मनीष जायसवाल ने जनसेवा के हित में गिनवाया उपलब्धियां
सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सांसद निधि की राशि का शत प्रतिशत अनुशंसा करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास को एक नई गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में स्थानीय क्षेत्र के विकास निधि के अंतर्गत कुल 196 विकास योजनाओं के लिए 9.80 करोड़ रुपए की अनुशंसा की गई है और इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामुदायिक भवन, सड़क, खेल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से हजारीबाग और रामगढ़ जिले में विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की जा रही है। हजारीबाग में लगभग 446 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं वहीं रामगढ़ जिला में 466 विकास कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल, सड़क एवं जन सुविधाओं का विस्तार कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हजारीबाग में 93 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया और रामगढ़ जिला में 66 किलोमीटर सड़क तथा तीन पुलियों का निर्माण कराया गया। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा बेहतर हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हजारीबाग में 10,854 परिवारों को और रामगढ़ जिला में 6,622 परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया गया। पीएम-2 कुसुम योजना के तहत वर्ष 2024 से 2026 के बीच रामगढ़ में 2,015 सोलर पंप स्थापितकिए गए वहीं हजारीबाग में 3,023 सोलर पंप स्थापित किए गए। इससे किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ किफायती एवं निर्वात ऊर्जा उपलब्ध हो रही है, जिससे कृषि लागत में कमी आई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में दोनों जिले में लाखों लोगों का बीमा एवं पेंशन योजना से जुड़ाव सुनिश्चित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी नामांकन एवं सक्रिय लाभार्थी की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई। अटल पेंशन योजना में हजारीबाग में लगातार निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न कंपनियों के सर गतिविधि के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनता के हितार्थ निरंतर जमीन पर कार्य किया जा रहे हैं ।
सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के लोगों को दिलाया भरोसा
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं कोई समाजसेवी नहीं बल्कि जनसेवक हूं और समाजसेवा और जनसेवा में इतना ही अंतर है कि समाजसेवी सिर्फ समाज को देते हैं बदले में कुछ लेते नहीं लेकिन हम जनसेवक समाज को अपनी सेवा देते हैं बदले में लोगों से मत मांगते हैं, उनका समर्थन और सहयोग भी समय- समय पर प्राप्त करते हैं। बतौर एक जनसेवक जनता के बीच हमेशा रहकर उनके हितार्थ सेवारत रहा हूं और भविष्य में भी पूरी शिद्दत से जनसेवा में खुद को खपाता रहूंगा। हजारीबाग में एयरपोर्ट के मामले पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार इस मामले को लेकर वार्ता हो रही है। केंद्र सरकार हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण या महत्ती परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
जनहित में कार्य करने को लेकर महामहिम से लेकर मुख्यमंत्री तक से संवाद किया
सांसद ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कोयला और बालू की चोरी पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है इससे सरकारी राजस्व बढ़ेगा और विकास कार्यक्रम को गति मिलेगी। उन्होंने अपने दो वर्षों के दौरान देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा में आयोजित होने वाले महोत्सव में आने का न्यौता देने, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर झारखंड के विकास के लिए विशेष ध्यान आकृष्ट करने और झारखंड में बढ़ते तेजी से नशा के गिरफ्त से युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र स्तर पर विशेष योजना बनाने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर झारखंड राज्य में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त कराने के लिए विशेष पहल करने सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और कई विभागों के सचिवों एवं पदाधिकारियों, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्री एवं राज्य अधिकारियों से मिलकर संबंधित मामले पर जनहित और क्षेत्रहित में कार्य करने को लेकर लगातार संवाद स्थापित किया।
सांसद नेमीडिया के सभी सवालों का दिया जवाब
मनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि कुछ लोग विपक्षी दलों और विपक्षियों द्वारा प्रायोजित तरीके से उनके खिलाफ भ्रामक और दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन हम जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं और जनता मेरे सेवा, कार्य, व्यवहार और उपलब्धता को देख-समझ रही है और समय आने पर उनके निर्णय भी आएंगे. सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया.





