Hindi News / बॉडीगार्ड हटाए जाने पर हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार,सुरक्षा की मांग

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां का बड़ा आरोप : बॉडीगार्ड हटाए जाने पर हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार,सुरक्षा की मांग

Edited By:  |
purv mantri dulala bhuiyan ka bada aarop purv mantri dulala bhuiyan ka bada aarop

जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मंत्री और भुइयां समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे.उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सभी बॉडीगार्ड जान बूझकर छीन लिए गए हैं.

दुलाल भुइयां ने कहा कि मैं झारखंड के तमाम जिलों में बिना बॉडीगार्ड के कार्यक्रमों में जा रहा हूं. राज्य के विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं और आज खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का क्या बिगाड़ा है कि हमारे सारे बॉडीगार्ड छीन लिए गए. हम तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं. अगर मेरी जान चली गई तो इसका जिम्मेदार कौन लेगा.

उन्होंने कहा कि चिरकुट नेताओं को प्रोटोकॉल के बाहर बॉडीगार्ड दिए जा रहे हैं,लेकिन उनके बॉडीगार्ड पूरी तरह हटा दिए गए हैं. भुइयां समाज की सभी मीटिंगों और महापंचायतों में उन्होंने ऐलान किया है कि अगर उनकी हत्या होती है तो भुइयां समाज के लोग हेमंत सोरेन के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराएंगे. जल्द ही समिति के लोगों के साथ बैठक कर के हर जिले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपवास भी रखा जाएगा.

दुलाल भुइयां ने बताया कि उन्होंने डीजीपी,एसएसपी और डीसी को बॉडीगार्ड मुहैया कराने के लिए पत्र लिखकर दिए हैं,लेकिन अब तक कोई सुरक्षा नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का मामला है,इसलिए वे बॉडीगार्ड की मांग कर रहे हैं. साथ ही समाज को जागरूक करने का काम भी जारी है.

उन्होंने यह भी बताया कि भुइयां समाज के हर जिले में महापंचायत कार्यक्रम सफल रहे. जल्द ही रांची में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भुइयां समाज बड़ी संख्या में रहता है और जो नेता समाज की बात करेगा,वही विधायक और सांसद बनेगा.