Hindi News / यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, भारत बंद का आह्वान

Jharkhand News : यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, भारत बंद का आह्वान

Edited By:  |
Protest demanding implementation of UGC law, call for Bharat Bandh Protest demanding implementation of UGC law, call for Bharat Bandh

धनबाद:-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले यूजीसी कानून को लागू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को रंधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द यूजीसी कानून लागू करने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह कानून छात्रों के अधिकारों और सम्मानजनक शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। प्रदर्शन कर रहे पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने कहा कि यूजीसी कानून से वही लोग डर रहे हैं जो वर्षों से छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार करते आए हैं।


उन्होंने आगे कहा कि भारत में पहले से ही कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा का प्रावधान है, ऐसे में इस कानून का विरोध करना उचित नहीं है। यूजीसी लागू होने से कॉलेजों में छात्रों को सम्मान और समान शिक्षा का अधिकार मिलेगा। यह कानून छात्रों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यूजीसी कानून को जल्द लागू किया जाए, क्योंकि यह हमारे हक और अधिकार की बात है।