Bihar News : रोसड़ा रहुआ पुल पर घायल अवस्था में बाइक सवार युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
रोसड़ा (समस्तीपुर)
रोसड़ा रहुआ पुल पर सड़क किनारे घायल अवस्था में एक युवक के होने की जानकारी पुलिस को मिला। जिसके बाद रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच घायल युवक को रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शव का पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दिया। मृतक युवक की पहचान बगल के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी निर्भय कुमार सिंह के रूप में हुआ। इधर जानकारी मिलते परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन लोगों को सूचना मिला कि रहुआ पुल सड़क दुर्घटना हो गई है। जिसमें मृतक युवक निर्भय कुमार सिंह घायल है।

अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तो मृतक युवक का शव पड़ा था। गले पर गहरा जख्म है। शव को देखने से लग रहा है कि किसी ने लूटपाट कर गले पर वार कर हत्या कर दिया है। मोटरसाइकिल की कोई भी सामान क्षतिग्रस्त नहीं है। मृतक के गले से सोने का चेन अंगूठी सब गायब है। उन्हें शंका है कि किसी ने लूटपाट कर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी है।

संबंधित पुलिस प्रशासन से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ही वह दूसरे प्रदेश से गांव आया था। घटना के बाद परिवार के लोग मृतक युवक के शव से लिपटकर फूट-फूट कर रो रहे थे। वहीं पुलिस कानूनी कार्रवाई कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।





