Bihar Crime : पटना में 70 लाख के नशीले सामान जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
पटना:- नशे के खिलाफ लगातार पटना पुलिस की कार्रवाई जारी है और यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के नेतृत्व में लगातार नशे के खिलाफ मुहिम पटना पुलिस ने छेड चुकी है। जहां कई शराब तस्कर, नशे की कारोबारी को घर पकड़ और उसे सलाखों के पीछे भेजने मे पटना पुलिस पीछे नहीं हट रही है।

पटना पुलिस ने नशा के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस बड़े अभियान में70लाख रुपए से अधिक के अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही डेढ़ लाख रुपए कैश भी बरामद हुए है। इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह अभियान पटना के पूर्वी इलाके के चित्रगुप्त नगर और मेहंदीगंज थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात चलाया गया।

पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर दूसरे जिलों से आकर पटना में नशे का धंधा फैला रहे थे।

पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में वासुदेव साव के मकान से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि वासुदेव साव अपने घर से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार कर रहे हैं।

पुलिस ने छापेमारी कर25,580 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। पूछताछ के दौरान वासुदेव साव कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जब्त किए गए कफ सिरप की अनुमानित कीमत40 से45लाख रुपए आंकी जा रही है।





