Bihar News : कटिहार के गरभेली पंचायत में बन्दर का आतंक,लोग परेशान
कटिहार:-कटिहार के गरभेली पंचायत में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। गांव में अचानक बड़ी संख्या में बंदरों के पहुंचने से बच्चों और महिलाओं पर हमले का खतरा बना हुआ है।

बंदर खेतों में लगी मक्का, धान और मखाना की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। रास्तों से गुजरते बच्चों को घायल किए जाने का डर भी ग्रामीणों को सता रहा है।
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार और पूर्व मुखिया भोला नाथ विश्वास का कहना है कि कुछ साल पहले यहां बंदरों को छोड़ा गया था, जिसके बाद उनकी संख्या लगातार बढ़ती गई। अब जान-माल और खेती दोनों पर संकट है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हजारों की संख्या में बंदर हैं, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है और लोग पलायन को मजबूर हो सकते हैं। मामले पर वन विभाग ने वरीय अधिकारियों का हवाला देते हुए समाधान से हाथ खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
कटिहारसेरितेश रंजन की रिपोर्ट





