Hindi News / फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

BREAKING NEWS : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Edited By:  |
Massive fire breaks out in furniture warehouse, loss worth lakhs Massive fire breaks out in furniture warehouse, loss worth lakhs

कोडरमा।जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब3:00बजे एक शॉर्ट सर्किट होने जैसा कुछ सुनाई पड़ा और तेज रोशनी हुई। लोगों ने उठकर देखा तो पाया कि जफीर अंसारी के गोदाम में आग लग चुकी थी। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जफीर अंसारी को दी।


सूचना मिलते ही आनन-फानन में करमा पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। जिसके पश्चात मौके पर दो दमकल वाहन पहुंच गए। हालांकि गोदाम में रखे फर्नीचर में लगी आग के कारण दमकल को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब4घंटे तक आज को बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। गोदाम के मालिक जफीर अंसारी ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे का अलमीरा,फ्रिज,कूलर सहित कई महंगे फर्नीचर रखे हुए थे,जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

उन्होंने बताया कि इस अगजनी में उन्हें50लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि जहां पर जफीर अंसारी का मकान बना है, उसके ठीक ऊपर से11000वोल्टेज का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गई है और उस तार को मकान के बगल से शिफ्ट करने की बात कही गई है। बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई भी पहल नहीं की जिसका खामियाजा आज जफीर अंसारी को भुगतना पड़ा।