लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला मामला : बोकारो में सांसद ढुल्लू महतो ने की कड़ी निंदा,बोले-ये बर्दाश्त से बाहर है
बोकारो: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ लिया है. राज्यभर में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है. इसी कड़ी में बाघमारा से बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
बोकारो पहुंचेसांसद ढुल्लू महतो ने हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री के सामने उनके समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी का कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पत्रकारों पर मंत्री के समर्थकों द्वारा हमला किया गया है, ये बर्दाश्त से बाहर है. ढुल्लू महतो ने कहा कि बीजेपीपत्रकारों के साथ हमेशा खड़ी रहती है. हम उनके हर आंदोलन में उनके साथ खड़े रहेंगे.
उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि पत्रकार किसी भी नेता या व्यक्ति के लिए पार्टी नहीं बने. हर समय गलत का विरोध करना चाहिए चाहे मैं खुद क्यों ना रहूं. नहीं तो नेताओं का मनोबल बढ़ता है.





