रांची : नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने हूल दिवस के अवसर पर रांची के सिदो कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन सन 1855 में संथाल परगना से हूल क्रांति का आगाज किया गया था. यह वह समय था जब संथाल परगना से निकली चिंगारी पूरे देश भर में फैली और फिर 1857 का पहला आजादी का क्रांति किया गया. इस क्रांति में लगभग 500 से अधिक आदिवासियों ने अपनी जान दी. लेकिन वर्तमान राज्य सरकार जो सिदो कान्हू के नाम पर जनता के बीच जा रही है उनके वंशज की अस्मिता को खत्म करने की राजनीति कर रहे हैं. जिस तरह से भोगनाडी में डेमोग्राफी बदल रहा है उसे लगता है कि आदिवासियों के बेटी रोटी माटी को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है.
JHARKHAND NEWS
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने हूल दिवस के अवसर पर रांची के सिदो कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

