लातेहार में SST टीम की कार्रवाई : वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20,000 नगद बरामद, रूपये के स्रोत की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Edited By:  |
latehar mein sst ke karwai latehar mein sst ke karwai

लातेहार:चुनाव आयोग के नगर पंचायत चुनाव की घोषणा के बीच लातेहार SST टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20,000 रूपया बरामद हुआ है. पुलिस रूपये के स्रोत और गंतव्य की तफ्तीश में जुट गई है.चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायत चुनाव घोषणा के बीच लातेहार पुलिस व प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है. इसी कटिबद्धता के साथ पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

इस दौरान बीते शाम नगर पंचायत क्षेत्र के करकट मोड़ के पास तलाशी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में नगद बरामद किया गया. बरामद रूपये को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिनती की गई. कयास लगाया जा रहा है कि उक्त रूपये को चुनाव कार्य प्रभावित करने को लेकर किया जा सकता है. हालांकि, टीम रूपये का स्रोत और गंतव्य की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. फिलहाल, कार और चालक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल जारी है.