रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंतजार अब खत्म हो गया है. जेएसएससी ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसका आयोजन अब 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को होगा. बता दें कि, जेएसएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन बीते 28 जनवरी और 4 फरवरी को होना था. 28 जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया भी गया था, लेकिन उसका प्रश्न पत्र लीक हो गया था. जिसके बाद विरोध प्रदर्शन के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.
बड़ी खबर
JSSC CGL परीक्षा की हुई घोषणा

