बोकारो:- राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई और नकारात्मक शक्तियों को खत्म करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आज सेक्टर 1 स्थित जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिव और माँ शक्ति दुर्गा का हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झामुमो के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैसे कार्यकर्ता और नेताओं ने इस हवन पूजन का आयोजन किया था जो सामान्य रूप से पार्टी के समर्थक हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने कराया हवन

इस दौरान शास्त्री अमरजीत मिश्रा ने शिव शक्ति की आराधना कर हवन पूजन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा है, हम लोग इस हवन पूजन के माध्यम से मां शक्ति की आराधना कर रहे हैं ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार है और जल्द से जल्द पूर्व मुख्यमंत्री जेल से बाहर आकर अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहने का काम करें।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने कराया हवन