Jharkhand News : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 ने मनाया 146वां स्थापना दिवस

Edited By:  |
Jharkhand Armed Police-1 celebrated its 146th Raising Day. Jharkhand Armed Police-1 celebrated its 146th Raising Day.

रांची:-डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-1परिसर में आज सोमवार को146वां स्थापना दिवस समारोह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह की शोभा तब और बढ़ गई जब झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।


इसके बाद झारखंड सशस्त्र पुलिस-1के जवानों ने अनुशासन, एकता और शौर्य का परिचय देती भव्य परेड प्रस्तुत की । वहीं इस परेड में कुल चार प्लाटूनों ने भाग लिया जिनकी कदमताल और ड्रिल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमें जवानों की प्रतिभा और झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली।


इसके बाद झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 के जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत की। इस परेड में कुल चार प्लाटूनों ने भाग लिया। जवानों की कदमताल और ड्रिल ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें जवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और झारखंडी संस्कृति की झलक पेश की।