जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर : 14 दिनों में 1,441 संक्रमित मरीज मिले,पोटका प्रखंड में सबसे ज्यादा खतरा
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी है.14 दिनों में 1,441 पॉजिटिव (संक्रमित) मरीज मिले. 93 हजार से ज्यादा लोगों का जांच हुआ है. पोटका में 5 बच्चों की मौत के बाद 12 चिकित्सकों को शो-कॉज किया गया है. वहीं,चार दिन पहले ही पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC )के प्रभारी डॉ.रजनी कुमार महाकुड़ को निलंबित किया जा चुका है.
पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का जांच और उपचार अभियान लगातार जारी है. जिले में संक्रमित मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई हैं, 29-12 तारिक तक 93 हजार से ज्यादा लोगों की जांच में कुल 1,441 संक्रमित मरीज मिलें हैं. वहीं,डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लगे हुए हैं,ताकि ब्रेन मलेरिया के इस कहर को रोका जा सके. जिले में सबसे अधिक मरीज पोटका प्रखंड में मिले हैं. इसके अलावा डुमरिया, मुसाबनी में, घाटशिला में और पटमदा में मरीजों की पुष्टि हुई है.
पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन साहिर पाल ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों का इलाज महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल, परसुडीह सदर अस्पताल और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है. संक्रमण पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मलेरिया जांच, दवा वितरण, फॉगिंग तथा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग ने लोगों से बुखार आने पर तुरंत जांच कराने, मच्छरदानी का उपयोग करने और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है.





