धनबाद।बलियापुर थाना अंतर्गत गालूडीह बस्ती में पीने का पानी भरने गई महिला और उसकी बेटी को लगभग आधे दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के सिर पर सबल से वार किया गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका धनबाद एसएनएमएमसीएच के सर्जरी वार्ड में इलाज चल रहा है।

पीने का पानी भरने गई महिला और उसकी बेटी पर आधे दर्जन लोगों ने किया हमला, मां-बेटी घायल

घायल महिला सोनिया देवी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ। लगभग2महीना पहले उनकी सास के साथ जमीन के दो फीट छोड़ने को लेकर विवाद और मारपीट हुआ था। मारपीट में उनका पैर टूट गया था। इस घटना को लेकर उन्होंने बलियापुर थाना में केस दर्ज कराया और अब मामला कोर्ट में है। इसी केस को हटाने की धमकी देते हुए जब वह अपने चापानल में पानी भरने तो उनके पास के रहने वाले ही विजय गोप, सुबल महतो, प्रभात महतो, विक्रम महतो, ललिता मेरानी और पूर्णिमा देवी गाली गलौज करते आये और मारपीट शुरू कर दी। इन्ही में एक ने उनके सिर पर सबल से वार किया और लहुलुहान हो गयी। इस घटना की शिकायत बलियापुर थाने में की गयी है।

वही पीड़िता के बेटे ने बताया की मम्मी चापाकल पर नहाने और पानी भरने के लिए गई थी जहां गांव के5-6लोगों ने आकर बिना कुछ डंडा बरसाना शुरू कर दिया जिसमें मेरी मां को गंभीर चोटे आई हैं कॉल कर पुलिस को जानकारी दी लेकिन पुलिस अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची है।