Hindi News / दो दिवसीय समारोह में संस्कृति की झलक

कटिहार में बिहार दिवस का जश्न : दो दिवसीय समारोह में संस्कृति की झलक

Edited By:  |
Glimpse of culture in two-day festival Glimpse of culture in two-day festival

बिहार:- कटिहार में114वें बिहार स्थापना दिवस के मौके पर जश्न का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण, साइकिल मार्च, प्रभातफेरी और दीपोत्सव से हुई जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंग गया।

मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय बीएसएपी सात मैदान में किया गया जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह और मेयर उषा देवी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान लोकगायिका प्रीति मिश्रा की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, देशभक्ति नृत्य, झांकी और एकल गायन की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो दिनों तक चलने वाला यह समारोह कटिहार में संस्कृति,परंपरा और उत्साह का भव्य संगम बन गया।