Hindi News / मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह में विवाहिता की मौत : मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
giridih mein vivahita ki mout giridih mein vivahita ki mout

गिरिडीह:जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांडो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.महिला की पहचान 26 वर्षीय ललिता देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का कहना है कि ललिता की हत्या कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, सूचना पर पहुंची जमुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.