Hindi News / मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर मेयर प्रमिला मेहरा ने बांधी राखी,दीर्घायु...

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर मेयर प्रमिला मेहरा ने बांधी राखी,दीर्घायु जीवन की कामना की

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह: रक्षाबंधन के मौके पर गिरिडीह में एक ऐसी तस्वीर सामने आई,जिसमें राजनीति से ऊपर रिश्तों की आत्मीयता दिखाई दी. गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर राखी बांधी. मेयर और मंत्री ने भाई-बहन के स्नेह का पर्व मनाया.

मेयर प्रमिला मेहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. वहीं,मंत्री ने भी बहन के प्रति स्नेह जताते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. राखी बांधते समय मेयर प्रमिला मेहरा के चेहरे पर अपनापन और स्नेह साफ नजर आया. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बहन से राखी बंधवाकर इस रिश्ते की गरिमा निभाई. तस्वीर में दिख रहा यह भाव राजनीतिक मंचों से अलग एक पारिवारिक जुड़ाव की कहानी बयां कर रहा.