गिरिडीह : हेमंत सराकर में बढ़ रहे रोजगार के अवसर, आभार सभा में बोले मंत्री सुदिव्य सोनू
Edited By:
|
Updated :01 Feb, 2026, 06:33 PM(IST)
गिरिडीह:जिले के पपरवाटांङ में रविवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से आभार सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए और विशिष्ट अतिथि जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए. यूनियन ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के प्रयास से बंद पड़ी ओपेनकास्ट माइंस दोबारा शुरू हुई है. जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं. वहीं, यूनियन अध्यक्ष शिवनाथ साव ने मजदूरों को गुमराह करने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की है. वहीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य मौजूद रहे.





