गिरिडीह : नम आंखों से बराकर नदी में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का हुआ विसर्जन
Edited By:
|
Updated :07 Sep, 2026, 12:50 PM(IST)
गिरिडीह: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का विधि-विधान के साथ सोमवार को बराकर नदी में विसर्जन किया गया. इस दौरान परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों की आंखें नम रही.धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच अस्थियों को नदी में प्रवाहित कर सभी ने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. भारी मन और नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.





