Hindi News / मंत्री सुदिव्य सोनू ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास,17.39 करोड़ की परियोजनाओं को...

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य सोनू ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास,17.39 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह: झारखंड सरकारनगर निगम क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में मंत्रीसुदिव्य सोनू ने सोमवार को 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इन योजनाओं की आधारशिला रखी. ये सभी योजनाएं शहर के विभिन्न वार्डों में अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए संचालित की जाएगी.

राज्य सरकार आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत

कार्यक्रम में मेयर प्रमिला मेहरा,डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उपायुक्त राम निवास यादव सहित नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में संवेदक मौजूद रहे.मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि योजनाओं के पूरा होने से शहर की मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 27 प्रतिशत या उससे अधिक कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों के कार्यों की विशेष निगरानी करें.

मंत्री के सहयोग से शहर में विकास कार्यों को मिली नई गति

मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि मंत्री के सहयोग से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिली है. उन्होंने लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में विकास कार्य और तेज गति से पूरे किए जाएंगे.