रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट : रूट मैप से लेकर उपद्रवी तत्व भी किए गए चिन्हित
डेस्क:-रांची में आगामी रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।ईद और सरहुल को बेहतरीन तरीके से सम्पन्न करवाने के बाद अब जिला पुलिस और प्रशासन रामवनमी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में डीजीपी स्तर पर एक हाई लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

रांची के एसएसपी आवास में आयोजित इस अहम बैठक में एडीजी मनोज कौशिक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी की भी तैयारी की गई है। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों और रूट प्लान का बारीकी से रिव्यू किया, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए खुफिया और पुलिस टीमों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग भी करें।

वहीं दूसरी तरफप्राचीन तपोवन मंदिर तप और आस्था का स्थान है. खासकर राम नवमी को लेकर इस मंदिर की महत्ता और भी बढ़ जाती है. इस दिन तपोवन मंदिर में अहले सुबह से राम जानकी और महाबली हनुमान की पूजा अर्चना के लिए भक्त दूर-दराज से पहुंचते हैं. इसके बाद शहर के विभिन्न अखाड़ों के द्वारा विशाल महावीरी पताकाओं के साथ जुलूस इस मंदिर प्रांगण में देर रात तक आते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर की परिक्रमा किए बिना ये शोभा यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती है.

1929 में तपोवन मंदिर में पहली बार महावीरी पताका की पूजा की गयी थी,ये ध्वज शहर के महावीर चौक के प्राचीन हनुमान मंदिर से तपोवन मंदिर ले जाया गया था. इसके बाद से हर साल राम नवमी के मौके पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है.






