बोकारो:-बोकारो में अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए पिट्ठू बैग में पिस्टल और दो लोडेड मैगजीन के साथ घूम रहे बिहार छपरा सारण के अपराधी रोहित कुमार सिंह को बीएस सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दौड़ते हुए गिरफ्तार किया हुआ है। छपरा सारण में अपराध की घटना को अंजाम देकर रोहित कुमार सिंह बोकारो में था। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी कई दिनों से बोकारो में घूम रहा था। जिसकी सूचना अधिकारियों को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर सेक्टर 2 मोड में अपराधी को रोकने का जब प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ते हुए उसे पकड़ और उसके पिट्ठू बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें काला और गोल्डन कलर का एक पिस्टल मिला जिसमें 6 लोडेड गोली और दो लोडेड मैगजीन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ छपरा सारण के रिविलगंज थाने में दो मामले दर्ज हैं।

