डेढ़ साल बाद सुलझी हत्याकांड की गुत्थी : गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, विशेष टीम ने आरोपियों को दबोचा
गिरिडीह:जिले में डेढ़ साल पहले हुई छोटू हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग की गयी चाकू और बाइक बरामद कर लिया गया है.
मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि घटना 6 नवंबर 2024 का है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ निवासी छोटू दास की हत्या कर सिमारियांधौड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे फेंक दिया गया था. मृतक की पत्नी ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया था. जिसके बाद एसपी डॉ.बिमल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में टीम गठित कर एक एंगल से जांच शुरू कर की गई.
वहीं, मामले का उद्भेदन करते हुए शमीम और रहबर अंसारी नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश में छोटू की हत्या की गई थी.
गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट





