सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक : सुदिव्य सोनू के साथ बिताए पलों को किया याद,बोले-विकास पुरुष का यूं चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए है बड़ी क्षति
Edited By:
|
Updated :06 Sep, 2026, 05:36 PM(IST)
गिरिडीह: झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू का हरसिंगरायडीह स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके 10 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी. श्मशान घाट पर सीएम हेमंत सोरेन भावुक नजर आए. इस भावुक पल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो गए. सीएम ने कहा कि मंत्री सोनू का निधन एक राजनीतिक युग का अंत है. एक विकास पुरुष का यूं चले जाना गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की राजनीति के लिए बेहद बड़ी क्षति है.






