Hindi News / बोकारो पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा,आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान...

चोरी की वारदातों का खुलासा : बोकारो पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा,आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद

Edited By:  |
chori ki wardaton ka khulasa chori ki wardaton ka khulasa

बोकारो:चास थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घर की खिड़की तोड़कर ज्वेलरी, नगद और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है.

बता दें कि 22 जुलाई, 14 अगस्त और 15 अगस्त की रात चास थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. तीनों मामलों में चास थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे.

घटनाओं के उद्भेदन के लिए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर चास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7 मोबाइल, सोने जैसा सात पीस कंगन, 3.50 ग्राम का सोना जैसा धातु, लोहे का चॉपड़ बरामद किए गए है.पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं,गिरफ्तार आरोपी गौतम बाउरी का पहले से भी चोरी और सेंधमारी से जुड़े दो मामले चास थाना में दर्ज हैं.