रांची: ईसाई धर्मलंबियों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस 25 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिसे 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन मध्य रात्रि को येरूसलम के बैतूलहम नगर में ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस का पर्व परमेश्वर के पुत्र ईसा के धरती पर अवतरण का प्रतीक है।राजधानी रांची में इस साल क्रिसमस का उत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं सड़कों पर विद्युत सज्जा भी की गई है, जिससे राजधानी का माहौल और भी आकर्षक बन गया है।इस खास दिन की रात को रांची के सभी गिरजाघरों में विशेष क्रिसमस आराधना होगी। साथ ही, क्रिसमस के गीतों और नृत्य की धूम पूरे शहर में छाई हुई है, जो इस पर्व के उल्लास को और बढ़ा रही है।