राँची : रिम्स के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल अब खत्म हो गई है. बता दें की, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टर कल हड़ताल पे थे और घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. मामले को लेकर अब सीबीआई जांच शुरू हो गई है. जिसके बाद यह हड़ताल जूनियर डॉक्टरों ने खत्म कर दिया है. हड़ताल से कल मरीजों को रिम्स में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को बिना इलाज कराये घर लौटना पड़ा.