Hindi News / फर्जी निकासी मामले में जांच तेज,वित्त विभाग दस्तावेजों की कर रही गहन जांच

बोकारो ट्रेजरी घोटाला : फर्जी निकासी मामले में जांच तेज,वित्त विभाग दस्तावेजों की कर रही गहन जांच

Edited By:  |
bokaro treasury ghotala bokaro treasury ghotala

बोकारो: जिला प्रशासन ने करोड़ों के ट्रेज़री घोटाले की जांच तेज कर दी है. 06 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी मामले में वित्त विभाग की रांचीटीम बोकारो पहुंचकर दस्तावेजों की गहन जांच में जुट गई है.वित्त विभाग की टीम ने बोकारो एसपी ऑफिस और ट्रेज़री कार्यालय में महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की.

बताया जा रहा है कि यह पूरा फर्जीवाड़ा वेतन मद में किया गया है,जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है.जांच के दौरान लेखापाल कौशल पांडेय दोषी पाया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में इस घोटाले का खुलासा करीब 3 लाख 15 हजार रुपये के फर्जीवाड़े से हुआ था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह राशि बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख और अब करीब 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

जांच टीम में एसी और डीडीसी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं, जो स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं.