Hindi News / गिरिडीह में तीन ट्रकों में जोरदार टक्कर,तीनों गाड़ियों में लगी आग

भीषण हादसे में बाल-बाल बचे लोग : गिरिडीह में तीन ट्रकों में जोरदार टक्कर,तीनों गाड़ियों में लगी आग

Edited By:  |
bhisan hadse mein baal baal bachey log bhisan hadse mein baal baal bachey log

गिरिडीह: जिले में डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास बड़ी घटना हुई है. जहां एक साथ तीन ट्रक आपस में टकरा गई, जिसके बाद तीनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. गुड़ लदे ट्रक और कोयला लदे ट्रक में भीषण टक्कर हुई है. हालांकि, इस भीषण घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने आग बुझाने में जुट गई है.

आग की तेज लपटें को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चालक और खलासी वाहन के अंदर फंसे हो सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार कुलगो के पास दो ट्रक पहले से खड़ी थी, इसी बीच बगोदर से डुमरी की ओर आ रही एक ट्रक ने खड़ी दोनों ट्रकों में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों ट्रकों में जोरदार तरीके से आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इसकी फायर ब्रिगेड टीम को दी.