BJP कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना : बाबूलाल मरांडी ने बोले-2024 में हमें अपनी रणनीति पर करेंगे कार्य

Edited By:  |
Reported By:
Babulal Marandi said – We will work on our strategy in 2024 Babulal Marandi said – We will work on our strategy in 2024

रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109 वें संस्करण को झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में भी कई जगहों पर सुनी गई। चुटिया स्थित राम मंदिर के बगल में बाबूलाल मरांडी, सी.पी सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। कार्यक्रम के उपरांत बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन सब चीजों से हमें प्रेरणा मिलती है और 2024 में हमें अपने रणनीति पर कार्य करना है। वहीं बिहार की बदलती राजनीतिक घटनाक्रम के संदर्भ में कहा कि दरवाजे बंद होते हैं तो खुलते भी हैं। कल तक दरवाजा बंद था आज खुल गया है। वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में इसका असर पड़ने पर उन्होंने कहा कि बार-बार हेमंत सोरेन भागते फिर रहे हैं लेकिन कितने दिन भागेंगे।

वहीं मन की बात के संदर्भ में भाजपा विधायक सी.पी सिंह ने कहा कि109वे संस्करण में मन की बात कार्यक्रम को सुना।वहीं विधायक सीपी सिंह ने बिहार को लेकर कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव नहीं है। भाजपा के कार्यों से प्रेरित होकर के एक बार पुनः वापसी हो रही है।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदर्भ में कहा कि वह भी दिल्ली गए हैं। आगे देखना होगा कि क्या बात होती है। झारखंड में सट्टा रोड दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राजभवन के समक्ष हो रहे प्रदर्शन पर भी उन्होंने कहा कि चोर मचाए शोर वाली हाल है। चोर चोरी भी करता है और शोर भी मचाता है।


Copy