बोकारो : चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में शपथ ग्रहण सह चूल्हा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. इस मौके पर चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद रहे . सुदेश महतो ने तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर जमकर हमला किया और कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने से किसी का भला नहीं हो सकता है. तुष्टिकरण से घर टूट सकता है घर जुट नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह की बातें कर अपनी राजनीतिक खेती करना चाहते हैं. असल में उनकी समस्या को जानना और दूर करना जरूरी है. सुदेश महतो घर बनाने के लिए निकला है घर तोड़ने के लिए नहीं.