77वां गणतंत्र दिवस : जश्न में डूबा गिरिडीह, आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

Edited By:  |
77th gantantra diwas 77th gantantra diwas

गिरिडीह: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया. स्थानीय झंडा मैदान में झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने झंडोतोलन किया. इस दौरान मंत्री के साथ डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान जिला पुलिस बल के जवान और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने परेड किया. झंडोतोलन कार्यक्रम के पूर्व सुदिव्य कुमार और डीसी -एसपी ने परेड का निरीक्षण किया फिर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों की भी प्रस्तुति की गयी. झंडोतोलन कार्यक्रम के बाद जिलेभर में मंत्री सुदिव्य कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया. साथ ही उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी.

गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट