Hindi News / 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मौके पर 2 युवकों की मौत, ग्रामीणों ने...

रफ्तार का कहर : 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मौके पर 2 युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Edited By:  |
2 bikes collided head-on, 2 youths died on the spot, villagers blocked the road 2 bikes collided head-on, 2 youths died on the spot, villagers blocked the road

गया जी:गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव स्थित बीपी आजाद बीएड कॉलेज के पास हुई. जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान चंदौती थाना के धर्मपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार उर्फ कारू और बेलमा गांव निवासी भोली साव के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने-अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.सूचना मिलने पर चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

गया से प्रदीप कुमार सिंह