Live

सरकार के अति महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी कार्यक्रम

‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ महाअभियान की 11 जनवरी से होगी शुरुआत

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:- स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित अनूठी पहल 'सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ' अभियान की शुरुआत 11 जनवरी से की जाएगी।




सरकार का अतिमहत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्यों छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना, ड्रॉप आउट के मामलों को कम करना, स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना, छात्रों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना और माता-पिता को अधिक जागरूक और जिम्मेदार बनाना।जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा ने सभी बीईईओ, बीपीओ,बीआरपी और सीआरपी को निदेशित करते हुए कही की इस कार्यक्रम को पूर्व से संचालित विभाग द्वारा क्रियान्वित कार्यक्रमों यथा प्रयास, रुआर, विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक टीचर बैठक कार्यक्रम से जोड़ा जाना है।



सीटी बजाओ,स्कूल बुलाओ महाअभियान के संदर्भ में राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार के निर्देशानुसार आज विभिन्न जिलों में दिनांक 11 जनवरी,2024 के सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए अहम बैठक की गयी। इसमें जिला के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही 11 जनवरी के दिन इस महाअभियान की व्यापक सफलता को लेकर पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक हर विद्यालय में पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें