Hindi News / धनबाद के टुंडी में 'पानी बचाओ जीवन बचाओ' नारों के साथ जल संरक्षण...

युवाओं ने पेश किया मिशाल : धनबाद के टुंडी में 'पानी बचाओ जीवन बचाओ' नारों के साथ जल संरक्षण का संदेश

Edited By:  |
yuvaon ne pes kiya misal

धनबाद: विश्व जल दिवस के मौके पर जिले के टुंडी स्थित रतनपुर पंचायतमें एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली. है. गिरते भू-गर्भ जल स्तर को लेकर चिंता के बीच, यहां के युवाओं और बच्चों ने जल संरक्षण का जिम्मा उठाया है. जल दिवस के मौके पर एक बड़ी जागरूकता मुहिम चलाया.

'जल है तो कल है' यह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि आज की जरूरत है. टुंडी स्थित रतनपुर पंचायत में विश्व जल दिवस के मौके पर 'मेरा युवा भारत' और 'तरुण संघ' की ओर से आयोजित इस पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा.हाथों में तख्तियां लिए युवाओं और ग्रामीणों ने "पानी बचाओ, जीवन बचाओ" के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश दिया.

पदयात्रा का समापन संत जेवियर विद्यालय में हुआ, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जल बचाने की सामूहिक शपथ ली. स्कूली बच्चों को न केवल पानी के महत्व के बारे में बताया गया, बल्कि ब्रश करते समय नल बंद रखने और वर्षा जल संचयन जैसे व्यावहारिक गुर भी सिखाए गए.

स्थानीय मुखिया गरीबन बीबी और तरुण संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम एक जन-आंदोलन की शक्ल ले चुका है। टुंडी के इस प्रयास ने साबित कर दिया है कि अगर समाज ठान ले, तो प्रकृति के इस अनमोल रत्न को बचाया जा सकता है।