Hindi News / पलामू पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से ली तलाशी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव : पलामू पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से ली तलाशी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Edited By:  |
yuvak ka sandighdh halat mein mila shaw

पलामू:मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा काशीनगर में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी विनय पांडे के सौरभ कुमार पांडेय (20) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आस-पास के इलाके की तलाशी ली और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार पांडे रांची में काम करता था. वह गुरुवार को अपनी बहन के घर काशीनगर आने के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका. शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.