Live

WTC Final 2023

रोहित शर्मा बने 'टॉस के बॉस', पहले फील्डिंग का लिया फैसला, प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव

A
Anurag Goelलेखक

WTC Final 2023 :लंदन के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच की शुरुआत हो गई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है और कंगारुओं को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

टीम इंडिया के 11 प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव

द ओवल में खेले जा रहे फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में 4 तेज गेंदबाज और 1 स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने आर. अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया है। वहीं, केएस भरत विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में हैं।

इन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया

टीम इंडिया के 4 तेज गेंदबाजों की बात करें तो मो. शमी, मो. सिराज और शार्दुल ठाकुर के साथ नागपुर एक्सप्रेस उमेश यादव को भी मौका दिया गया है। वहीं, मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे नजर आएंगे।

' द ओवल' पर ये है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि लंदन के द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम ने अबतक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 2 टेस्ट मैच में जीत मिली है और 5 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 7 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अबतक 38 टेस्ट मैच खेले हैं और 7 टेस्ट मैच में जीत मिली है। 17 टेस्ट मैचों में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। 14 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें