Live

WTC Final मैच से पहले पिच को लेकर किचकिच

दिनेश कार्तिक ने दिखाई झलक तो भड़क उठे फैंस

A
Anurag Goelलेखक

WTC Final 2023 :लंदन के 'द ओवल' में आज से यानी बुधवार से WTC Final मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी कमर कस ली है। हालांकि इस मैच से पहले अब 'द ओवल' की पिच को लेकर किचकिच शुरू हो गई है।

पिच को लेकर किचकिच

WTC Final मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने द ओवल की पिच की एक तस्वीर शेयर की है। फाइनल मुकाबले में बतौर कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने पिच को लेकर भारतीय फैंस की जिज्ञासा को खत्म किया है और दो तस्वीरें शेयर की है।

कार्तिक ने शेयर की पिच की तस्वीर

फिलहाल दिनेश कार्तिक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। दिनेश कार्तिक द्वारा शेयर की गई पिच की पहली तस्वीर को देखकर फैंस कह रहे हैं कि अब ये टेस्ट मैच तो 2 दिनों में ही खत्म हो जाएगा क्योंकि पहली तस्वीर में पिच पर बहुत अधिक घास है।

वहीं, दूसरे दिन दिनेश कार्तिक ने पिच की एक और तस्वीर साझा की और लिखा कि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन पिच पर घास थोड़ी कम दिख रही है लेकिन फिर भी पिच पर घास अधिक है। दिनेश कार्तिक ने लिखा है कि पहले के मुकाबले पिच पर घास कम दिख रही है, ऐसे में आपको क्या लगता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या करना पसंद करेगी?

' द ओवल' पर ये है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि लंदन के द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम ने अबतक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 2 टेस्ट मैच में जीत मिली है और 5 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 7 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अबतक 38 टेस्ट मैच खेले हैं और 7 टेस्ट मैच में जीत मिली है। 17 टेस्ट मैचों में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। 14 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें