Hindi News / देश-विदेश के पहलवान लेंगे भाग

अनंत सिंह के गांव नदावा मे कुश्ती का भव्य आयोजन : देश-विदेश के पहलवान लेंगे भाग

Edited By:  |
Wrestlers from India and abroad will participate

मोकामा:-बाढ़ मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के पैतृक गांव नदावा में बिहार के पहली बार विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। कुश्ती प्रतियोगिता में देश-विदेश के पहलवान आएंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस कुश्ती का नाम मल युद्ध होगा यह कुश्ती गद्दा पर नहीं होगा मिट्टी में होगा। कुश्ती का आयोजन बिहार केसरी स्वर्गीय विवेक सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होनी है इस कुश्ती प्रतियोगिता में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह सक्रिय रूप से सहयोगी है।

इस कुश्ती मैदान का तैयारी अनंत सिंह अपने देखरेख में करवा रहे हैं इस कुश्ती में लाखो दर्शक जुटेगे और कुश्ती का आनंद लेंगे। कई दशक के बाद इस तरह का विराट कुश्ती प्रतियोगिता अनुमंडल बासियो को देखने को मिलेगा। विवेका पहलवान के भाई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की कुश्ती प्रतियोगिता कराने से क्षेत्र में युवाओं मे कुश्ती की जागृति जागेगी और नए-नए युवक कुश्ती की तरफ उनका रूझान बढ़ेगा।

बाढसेअजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट