Live

WEATHER UPDATE

बोकारो में मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे और बारिश से बढ़ी ठंड

S
Shruti Prakashलेखक

बोकारो :बोकारो जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। सुबह घने कोहरे की सफेद चादर ने शहर को ढक लिया, जबकि बारिश भी शुरू हो चुकी है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, और सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वे छतरी लेकर निकलने को मजबूर हैं।

बदले हुए मौसम से लोग परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकलना पड़ता है, लेकिन बारिश और ठंड ने काफी असुविधा पैदा कर दी है। कई लोग तो बच्चों के स्कूलों को बंद करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि लगातार बारिश के कारण मौसम में और गिरावट आ सकती है।बोकारो में तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है, और ठंड बढ़ने की आशंका है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें