Hindi News / कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,ससुरालवाले फरार,हत्या का आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद मौत : कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,ससुरालवाले फरार,हत्या का आरोप

Edited By:  |
vivahita ka sandehaspad istithi mein mout

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदोडीह गांव में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान 25 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में की गई है. भाई अनिल पंडित ने बताया कि पति और उसके परिवार वाले लगातार किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते थे.

परिजन ने बताया बुधवार की सुबह अर्चना की ननद ने फ़ोन पर सूचना दी कि अर्चना की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई है. जिस पर इन्होंने कहा कि उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जिसके बाद मायकेवालों ने बिना विलंब किए अर्चना के ससुराल नंदोडीह पहुंचे. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अर्चना अपने बाथरूम के पास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. वहीं, उसके गले पर फंदे का निशान बना हुआ था.

महिला के परिजनों ने पति और ससुरालवालों ने हत्या का आरोप लगाया है. साक्ष्य छुपाने के लिए उसे बाथरूम के बाहर फेंक दिया है. घटना के बाद विवाहिता के पति संतोष और उसके ससुरालवाले घर से फरार हैं. इधर, मायके वाले जमकर हंगामा कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है.