Hindi News / झारखंड के विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम,कई जहगों पर चला जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस : झारखंड के विभिन्न जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम,कई जहगों पर चला जागरूकता अभियान

Edited By:  |
viswa paryawaran diwas

JHARKHAND NEWS:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के तमाम जिलों में शुक्रवार को वृक्षारोपण किया गया. इसी कड़ी में चतरा जिले में विविध जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जतराहीबाग चौक से इक्को पार्क, चतरा तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद शामिल हुए. उनके साथ पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

मधुपुर मेंपौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम

मधुपुर में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया. कुंडू बंगाल स्थित बीजेपी संघ कार्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में बीजेपी देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रावानी, मधुपुर नगर अध्यक्ष रवि रावानी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. मौजूद लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया. वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान

वहीं, जमशेदपुर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तुरामडीह गांव में जागरूकता अभियान ग्रामीणों द्वारा चलाये गये. साथ ही पौधारोपण भी किया गया. ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है. गांववासियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें उन्होंने पर्यावरण की रक्षा, वृक्ष संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई. इस मुहिम में महिलाएं, युवा और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए. ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण हमारा भविष्य है, इसलिए इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. तुरामडीह गांव के इस प्रयास ने पूरे इलाके में सकारात्मक संदेश दिया है.

समाहरणालय परिसर मेंपौधारोपण कार्यक्रम

देवघर समाहरणालय परिसर मेंविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान देवघर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की.